
छठ महापर्व के तीसरे दिन यानी आज, 27 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और शाम तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, AQI फिलहाल ‘खराब श्रेणी’ में बना हुआ है, लेकिन बारिश के चलते प्रदूषण स्तर में सुधार होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बारिश से हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक तत्वों का स्तर घटेगा, जिससे राजधानी की हवा कुछ साफ हो सकती है।

