वोडाफोन आइडिया के शेयर आज यानी 27 अक्टूबर को निवेशकों के बीच चर्चा में हैं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट आज कंपनी की ₹9,450 करोड़ की अतिरिक्त AGR देनदारी से जुड़े मामले पर अपना अहम फैसला सुनाएगा। पिछली सुनवाई 13 अक्टूबर को टल गई थी, जब केंद्र सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। अब इस सुनवाई पर सभी की निगाहें

टिकी हैं, क्योंकि यह फैसला कंपनी के वित्तीय भविष्य और टेलीकॉम सेक्टर दोनों के लिए अहम माना जा रहा है।

