उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक खौफनाक हादसा देखने को मिला, जब एक कंटेनर आग की लपटों में घिरा हुआ करीब 8 किलोमीटर तक दौड़ता रहा। बताया जा रहा है कि मधुगढ़ी इलाके में खड़े कंटेनर पर अचानक विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे आग लग गई। कंटेनर में लाखों रुपये कीमत की साड़ियां भरी हुई थीं जो कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गईं। आग इतनी भीषण थी कि चालक वाहन को रोक नहीं पाया और कंटेनर आगरा-अलीगढ़ बाईपास के नगला भुस तिराहे तक जलता हुआ दौड़ता रहा। लोगों ने इस

घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से फैल रहा है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सौभाग्य से इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

