वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्री कृष्ण शरणम् कॉलोनी से राधा केली कुंज तक निकली इस यात्रा में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्त देर रात से ही लाइन में लगकर अपने आराध्य के दर्शन और आशीर्वाद पाने की प्रतीक्षा करते रहे। बताया जा रहा है कि वीकेंड की छुट्टी होने के कारण इस बार श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही। प्रशासन के अनुसार करीब एक लाख से अधिक लोग पदयात्रा में शामिल हुए। भक्तों के जयकारों से पूरा वृंदावन गूंज उठा। यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों ने भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्थाओं को सुचारू रखने में अहम भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं ने इसे अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव बताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *