आसियान-भारत सम्मेलन में PM मोदी बोले – 21वीं सदी भारत और आसियान की सदी

आसियान-भारत सम्मेलन में PM मोदी बोले – 21वीं सदी भारत और आसियान की सदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया में आयोजित आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत और आसियान मिलकर विश्व की लगभग एक चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं और यह साझेदारी केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की डोर से भी जुड़ी है। पीएम मोदी ने आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को बधाई दी और कहा कि आसियान, भारत की “एक्ट ईस्ट पॉलिसी” का मुख्य स्तंभ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत, इंडो-पैसिफिक पर आसियान के आउटलुक का पूर्ण समर्थन करता है। मोदी ने कहा कि अनिश्चितताओं के इस दौर में भी भारत-आसियान की साझेदारी वैश्विक स्थिरता का आधार बनी हुई है। भारत हर आपदा में आसियान देशों के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। 2026 को “आसियान-इंडिया ईयर ऑफ मेरिटाइम कोऑपरेशन” के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा—21वीं सदी भारत और आसियान की सदी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *