बिहार में आरजेडी प्रत्याशी और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के प्रति जनता का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनावी प्रचार के दौरान समर्थकों ने उन्हें दूध से नहलाया और पैसों से तोलकर अपना प्यार जताया। खेसारी लाल यादव पर इस दौरान फूलों की वर्षा की गई और लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े। खेसारी ने जनता का आभार

व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेह और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने वादा किया कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो वे क्षेत्र के विकास और युवाओं के रोजगार के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

