तेजस्वी यादव का विकास वादा — बिहार में खाद्य और एग्रो उद्योग को बढ़ावा 

तेजस्वी यादव का विकास वादा — बिहार में खाद्य और एग्रो उद्योग को बढ़ावा 

दरभंगा के केवटी से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी आगामी योजनाओं का एलान किया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनेगी, तो बिहार का मखाना राज्य में ही पैक किया जाएगा और सीधे विदेशों में भेजा जाएगा। इसके साथ ही तेजस्वी ने Food Processing Units और एग्रो-बेस्ड इंडस्ट्री लगाने का वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि बंद पड़े शुगर मिलों को फिर से चालू किया जाएगा, जिससे किसानों और मजदूरों को रोजगार मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। तेजस्वी यादव ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार बिहार के कृषि और उद्योग क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *