जिले में आयुष विभाग की ओर से योग और आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्य योजना के तहत आमजन को नियमित रूप से योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आयुष पद्धतियों को लोगों तक

पहुंचाना है।पाकुड़, पाकुड़िया,हिरणपुर, महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा सहित अन्य 22 स्थानों में योग प्रशिक्षकों द्वारा आमजन को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीक की शिक्षा दी गई।

