लालगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या 124 की राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शिवानी शुक्ला, पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला और अन्नू शुक्ला की बेटी हैं। बीती बुधवार रात पुलिस कंट्रोल रूम को अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और बताया कि शिवानी और उनकी मां के पास पैसा है, और अगर उन्होंने रंगदारी नहीं दी तो घटारो गांव में हमला करेंगे। सूचना मिलते ही पुलिस ने करताहा थाना और लालगंज सदर टीएसडीपीओ को अवगत कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते

हुए धनुषी गांव निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी ने धमकी हैदराबाद से फोन कर दी थी। पुलिस टीम वरीय अधिकारियों के निर्देश पर हैदराबाद के लिए रवाना हो गई। सावधानी बरतते हुए शिवानी की सुरक्षा के लिए दो आर्म्स गार्ड तैनात किए गए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

