समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में अखिलेश यादव को इंजन में सवार दिखाया गया है और पीछे सात डिब्बों में चुनावी वादे लिखे गए हैं: मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर डायल 100 सेवा आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस वे लखनऊ मेट्रो समाजवादी पेंशन योजना कन्या विधा धन, शादी अनुदान लैपटॉप

योजना पोस्टर में पिछला स्टेशन लोकसभा 2022 और अगला स्टेशन विधानसभा 2027 बताया गया है। पीडीए का नया मतलब “प्रगतिशील, दूरदर्शी और अमनपसंद” बताया गया है। साथ ही, अखिलेश यादव को संस्कृत में जन्मदिवस की बधाई भी दी गई है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह बीजेपी की डबल इंजन सरकार का जवाब है। उत्तर प्रदेश में अगला चुनाव मार्च 2027 में होने वाला है।

