राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर जनता उन्हें एक मौका देती है, तो बिहार को आत्मनिर्भर राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि 2,000 एकड़ भूमि पर एक “Educational City” विकसित की जाएगी, जहां उच्च शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि वे राज्य में उद्योग, चीनी मिल, जुट मिल और

फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स शुरू करेंगे ताकि युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि उनके विज़न का लक्ष्य है कि किसी बिहारी को नौकरी या पढ़ाई के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। तेजस्वी यादव ने लोगों से अपील की कि वे विकास और रोजगार के मुद्दे पर सोचकर फैसला लें।
