बीती रात तकरीबन दस बजे शहर के गोकुलपुर के समीप मुख्य सड़क किनारे एक नंदी महाराज बुरी तरीके से घायल था। इसकी सूचना राष्ट्रीय संगठन राम भक्त सेवा दल को क्रमशः शहरकोल निवासी श्रावण साहा, सत्य सनातन संस्था के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सनातनी अजय भगत एवं भाजपार के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक शाह के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर, प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रीतम सिंह यादव, मनोज दास, शुभम कुमार, बिपुल साहा, नंदन कुमार सहित दर्जनों सदस्य पहुंचकर तुरंत घायल नंदी महाराज के इलाज में जुट गए।

वहीं पशुपालन विभाग में कार्यरत पशु चिकित्सक डॉ सूरज तुरंत पहुंच कर बड़ी मशक्कत के साथ नंदी महाराज का इलाज किया। मामले को लेकर सनातनी सागर ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने नंदी महाराज पर हमला किया है जिससे यह बुरी तरीके से घायल हो गया था।उन्होंने समाज के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि बेजुबान जानवरों पर हमला न करें।सभी को जीने का अधिकार है।
