जम्मू-कश्मीर में आज राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग ने तीन अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की थीं, जिसके तहत प्रत्येक विधायक तीन बार राज्यसभा सदस्य चुनने के लिए मतदान करेगा। पहली और दूसरी अधिसूचना के तहत गठबंधन पार्टी

नेकां-कांग्रेस की दो सीटें सुरक्षित मानी जा रही हैं। तीसरी अधिसूचना के तहत शेष दो सीटों में से एक नेकां को मिलने की संभावना है, जबकि दूसरी सीट पर भाजपा और नेकां के बीच मुकाबला होगा।

