
ओवरलोडिंग पर सख्त हुई पुलिस, चार ट्रैक्टरों से हटवाया अतिरिक्त पटरा व रॉड मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर रोक लगाने हेतु पुलिस प्रतिबद्ध दिखाई दे रही है।इसी क्रम में ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए जांच अभियान के दौरान विभिन्न सड़कों पर चल रहे चार ट्रैक्टरों के ट्रॉली में लगाए गए अतिरिक्त पटरा एवं रॉड को कटवाया गया।ओपी प्रभारी ने ट्रैक्टर चालकों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह का वाहन में अवैध रूपांतरण कर ओवरलोडिंग न करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में ट्रैक्टर मालिकों और चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है।
