
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 17वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में वर्चुअल माध्यम से नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने 51,000 से अधिक सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे। पीएम मोदी ने बताया कि देशभर में अब तक रोजगार मेलों के माध्यम से 11 लाख से अधिक भर्ती पत्र जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की विदेश नीति युवाओं के हितों पर केंद्रित है। पीएम मोदी ने कुछ देशों के साथ किए गए समझौतों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे देश में निवेश बढ़ेगा और स्टार्टअप्स व MSME सेक्टर को मजबूती मिलेगी।

