पोखर में डूबने से युवक की मौत, गांव में छाया मातम

पोखर में डूबने से युवक की मौत, गांव में छाया मातम


रोहतास के नटवार थानान्तर्गत सेमरा ओपी क्षेत्र के खरवथ गांव में गुरुवार को दोपहर बाद गहरे पोखरा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतककी पहचान खरवथ गांव निवासी स्व लक्ष्मण राय का लगभग 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई में प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव के दक्षिण स्थित पोखरा पर छठ पूजा हेतु घाट बनाने हेतु गांव के अन्य लड़के गए हुए थे। छठ घाट बनाने के बाद लड़के पोखरा में स्नान कर रहे थे।इसी क्रम में उक्त युवक गहरे पानी में चल गया जिससे यह घटना बताई जा रही है। वहीं स्थानीय स्तर से घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग उक्त युवक का शव पानी से निकाला गया। ओपीध्य्क्ष ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम जाँच हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *