आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले में शुक्रवार तड़के 3:30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। हैदराबाद से बेंगलुरू जा रही कावेरी ट्रैवल्स की बस चिन्नाटेकुर के पास दोपहिया वाहन से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई। हादसे में 12 लोगों की मौत और कई यात्री झुलस गए। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।

आग लगने के बाद कई यात्री इमरजेंसी दरवाजे से बाहर निकलकर बच गए, जबकि घायलों को कर्नूल सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस और आग की वजह से कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

