नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने JEE मेन-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया में नया बदलाव किया है। नए नियमों के तहत, उम्मीदवारों को आधार कार्ड में दर्ज नाम के अनुसार ही आवेदन करना होगा और ऑनलाइन आवेदन पत्र का आधार कार्ड से मिलान अनिवार्य होगा। एनटीए आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से UIDAI से उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि,

लिंग, फोटो और पता प्राप्त करेगा। यदि अभिभावक का नाम या अन्य विवरण आधार कार्ड में मौजूद नहीं होगा, तो उम्मीदवारों को यह जानकारी ऑनलाइन आवेदन पत्र में अलग से भरनी होगी।

