
न्यूजीलैंड में तेज हवाओं के कारण गुरुवार को एक हफ्ते में दूसरी बार 200 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। राजधानी वेलिंगटन और दक्षिणी द्वीप के क्राइस्टचर्च में सबसे ज्यादा असर देखा गया। कई इलाकों में बिजली चली गई और स्कूल बंद कर दिए गए। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में रेड वॉर्निंग जारी की है। शिक्षकों, डॉक्टरों और नर्सों की यूनियनों ने हड़ताल की योजना बनाई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण कई रैलियां रद्द कर दी गईं। हालांकि अस्पताल और इमरजेंसी सेवाएं खुली रहीं, लेकिन सरकार ने लोगों से अपील की कि केवल जरूरी होने पर ही अस्पताल जाएं।

