छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण करने सांसद विजय हांसदा ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। उन्होंने कालीभसान, टीनबंगला, ठाकुरबाड़ी सहित कई तालाबों के घाटों का मुआयना किया और छठ पूजा सेवा समितियों के सदस्यों व प्रतिनिधियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली।सांसद ने कहा कि छठ महापर्व श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। इसे शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए हैं।निरीक्षण के दौरान

सांसद ने घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और शहर की स्वच्छता से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासन से कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

