आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान में खुलेआम बड़ी रैली करने की तैयारी में है। यह रैली 2 नवंबर को लाहौर स्थित मीनार-ए-पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी। संगठन यह कार्यक्रम अपनी ताकत दिखाने के मकसद से कर रहा है, खासकर इसके हेडक्वार्टर तबाह होने के बाद। रैली के लिए लश्कर ने पोस्टर

जारी किया है, जिसमें पहलगाम हमले के बाद चर्चा में आए आतंकी सैफुल्ला कसूरी की तस्वीर शामिल है। सूत्रों के अनुसार, इस रैली के पीछे पाकिस्तान आर्मी की योजना भी है, जो लश्कर को नए सिरे से मजबूत करना चाहती है।

