धनबाद के विकास नगर बैंक मोड़ स्थित तालाब में आज सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के समाजसेवी रवि राज शर्मा स्वयं मौजूद रहे और सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। रवि राज शर्मा ने कहा कि तालाबों की सफाई जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने आस-पास

सफाई बनाए रखें और तालाबों में कचरा न डालें। सफाई अभियान में नगर निगम के कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए। अभियान के बाद तालाब क्षेत्र को सुंदर और हराभरा बनाने के लिए पौधारोपण की योजना भी तैयार की गई है। रवि राज शर्मा ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

