दिल्ली सरकार ने राजधानी में छठ पूजा को भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उनकी सरकार ने यमुना घाट पर छठ पूजा पर लगी रोक हटा दी है। उन्होंने कहा कि अब श्रद्धालु पल्ला से कालिंदी तक 17 मॉडल घाटों पर छठ पूजा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में इस बार 1000 से

ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि पिछली बार केवल 929 जगहों पर छठ मनाई गई थी। सरकार इन सभी जगहों पर सरकारी सुविधाएं, स्वागत गेट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चाय-पानी और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि 2021 में यमुना घाट पर छठ मनाने गए लोगों पर दर्ज धारा 188 के तहत मामले को उनकी सरकार वापस लेगी।

