
मुंबई के भायखला इलाके में बुधवार दोपहर एक पुरानी इमारत का हिस्सा ढह गया, जिसमें सात लोग घायल हो गए। यह घटना मदनपुरा इलाके में स्थित फणुसवाला बिल्डिंग वेलफेयर एसोसिएशन परिसर में हुई। हादसे के तुरंत बाद बीएमसी, मुंबई फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह ग्राउंड एक मंजिला पुरानी इमारत थी और इसकी पहली मंजिल का हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में घायल सात लोगों में से दो को नायर अस्पताल और पांच को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

