सऊदी अरब ने इस महीने 50 साल पुरानी कफाला सिस्टम को आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया है, जिसे अक्सर आधुनिक दौर की गुलामी कहा जाता था। इस प्रणाली के तहत विदेशी कर्मचारियों के जीवन पर उनके नियोक्ता का पूरा नियंत्रण होता था, पासपोर्ट रख सकते थे और तय करते थे कि कर्मचारी कब नौकरी बदल सकते हैं या देश छोड़ सकते हैं।

कफाला सिस्टम के खत्म होने से लगभग 1.3 करोड़ विदेशी मजदूरों को राहत मिलेगी, जिनमें करीब 25 लाख भारतीय शामिल हैं। यह कदम क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की ‘विजन 2030’ सुधार योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सऊदी अरब की वैश्विक छवि सुधारना और विदेशी निवेश आकर्षित करना है।
