गाजियाबाद के इंदिरापुरम के शक्ति खंड-2 स्थित फ्रेंड्स एवेन्यू में मंगलवार रात एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि सोसाइटी परिसर में पटाखे जलाने से निकली चिंगारी इन्वर्टर में गिरी, जिससे आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग इसकी चपेट में आ गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और देर रात तक राहत-बचाव अभियान चलाया गया। करीब एक दर्जन से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि आठ फ्लैट आग की

चपेट में आकर जल गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई परिवारों का भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की मदद से बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

