बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। छपरा विधानसभा क्षेत्र में जहां भी खेसारी लाल प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं, वहां जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। खेसारी लाल यादव अपने खास अंदाज में जनता से संवाद कर रहे हैं और लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील कर रहे हैं।

उनके रोड शो और जनसभाओं में भारी संख्या में महिलाएं और युवा मौजूद दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेसारी लाल न सिर्फ एक कलाकार बल्कि अब जनता के मुद्दों को उठाने वाले जननेता के रूप में देखे जा रहे हैं। चुनावी मैदान में उनकी लोकप्रियता विरोधियों के लिए चुनौती बनती जा रही है।

