
भोजपुरी सुपरस्टार और नेता खेसारी लाल यादव गुरुवार की सुबह छपरा के सारण फिजिकल एकेडमी पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार पुलिस और सेना की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान खेसारी लाल ने युवाओं से बड़ा वादा करते हुए कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है, तो भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं में जबरदस्त ऊर्जा और काबिलियत है, लेकिन सिस्टम की गड़बड़ियों के कारण प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पातीं। खेसारी लाल ने भरोसा दिलाया कि वे पारदर्शिता और योग्यता आधारित व्यवस्था लाने के लिए काम करेंगे। सारण फिजिकल एकेडमी में उनके पहुंचते ही युवा उत्साह से झूम उठे और “खेसारी लाल यादव ज़िंदाबाद” के नारे लगाने लगे

