छठ पूजा के मौके पर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) स्टेशन पर बिहार जाने के लिए भारी भीड़ देखी जा रही है। यात्रियों ने स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार शुरू कर दिया है, कई लोग देर रात से खड़े हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए टेंट, पंखे, सीसीटीवी कैमरे और बैठने की साफ-सुथरी जगह सुनिश्चित की है। आरपीएफ के कर्मचारी लगातार यात्रियों को लाइन में बिठा रहे हैं। कुछ यात्री असंतुष्ट भी थे, क्योंकि दो महीने पहले AC टिकट बुकिंग कन्फर्म नहीं होने की वजह से उन्हें अब अनरिजर्व कोच में जाना पड़ रहा है। सेंट्रल रेलवे ने

दिवाली और छठ के लिए अब तक 705 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। जनरल मैनेजर विजय कुमार के अनुसार, 19 सितंबर से 30 नवंबर के बीच 1,998 दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनसे 30 लाख से अधिक यात्रियों को बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश तक यात्रा में सुविधा होगी। अकेले मुंबई से 600 से ज्यादा ट्रेनें चल रही हैं।

