ISRO वैज्ञानिक डॉ. चिटनिस का 100 वर्ष की उम्र में निधन

ISRO वैज्ञानिक डॉ. चिटनिस का 100 वर्ष की उम्र में निधन

भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव रखने वाले डॉ. एकनाथ वसंत चिटनिस का बुधवार को पुणे में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 100 वर्ष के थे और इसी साल जुलाई में उन्होंने अपना शताब्दी वर्ष मनाया था।डॉ. चिटनिस ने डॉ. विक्रम साराभाई के साथ मिलकर भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की बुनियाद रखी थी। वे अहमदाबाद स्थित इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (SAC) के दूसरे निदेशक रहे और भारत के सैटेलाइट और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास में उनका अहम योगदान रहा।वैज्ञानिक समुदाय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. चिटनिस को उनकी वैज्ञानिक दृष्टि और देश के अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए अतुलनीय योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *