रूस ने बुधवार को यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिनमें कम से कम 6 लोग मारे गए और 20 लोग घायल हुए। हमले कीव और अन्य शहरों में हुए। मृतकों में एक महिला और उसकी दो छोटी बेटियां शामिल हैं। यूक्रेन ने आरोप लगाया कि रूस ने सिर्फ आम लोगों को ही नहीं, बल्कि ऊर्जा ढांचे को भी निशाना बनाया। क्षेत्रीय गवर्नर

मायकोला कलाशनिक के अनुसार, कीव क्षेत्र के पोहरेबी गांव में आग लगने के बाद तीन लोगों के शव बरामद किए गए। इसके अलावा, 16 मंजिला आवासीय इमारत पर ड्रोन हमले से लगी आग में 10 लोगों को बचाया गया।

