बिहार विधानसभा चुनाव से पहले काराकाट सीट पर बड़ा राजनीतिक सरप्राइज देखने को मिला है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान उनके समर्थन में भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने जोरदार नारेबाजी की। ज्योति सिंह के मैदान में उतरने से काराकाट सीट पर

मुकाबला दिलचस्प हो गया है। बताया जा रहा है कि वे क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के इरादे से चुनाव मैदान में आई हैं। वहीं, पवन सिंह पहले ही एनडीए से दूरी बना चुके हैं और अब उनकी पत्नी का निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय स्तर पर इसे पवन सिंह के प्रभाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

