बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को पटना में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। टिकट बंटवारे को लेकर चली लंबी खींचतान के बाद अब महागठबंधन एकजुटता का संदेश देने जा रहा है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस के राजेश राम, कृष्णा अल्लावरू और वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान सीट शेयरिंग फॉर्मूले और चुनावी रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। महागठबंधन की यह बैठक राजनीतिक रूप से

अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके अगले दिन यानी 24 अक्टूबर से तेजस्वी यादव पूरे बिहार के दौरे पर निकलेंगे। इस दौरे में वे जनता से सीधा संवाद करेंगे और महागठबंधन के चुनावी एजेंडे को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे।

