राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के केरल दौरे के दौरान प्रमादोम स्टेडियम में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हेलिकॉप्टर जैसे ही उतरा, हेलीपैड का टारमैक राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर का वजन नहीं सह सका और उसका एक हिस्सा नीचे धंस गया, जिससे गड्ढे बन गए। घटना के समय राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर में मौजूद नहीं थीं। तुरंत मौके पर मौजूद पुलिस और दमकल विभाग के

जवानों ने मिलकर हेलिकॉप्टर को धंसी हुई जगह से बाहर निकालकर सुरक्षित किया। राष्ट्रपति मुर्मू अब राजभवन से सबरीमाला मंदिर के दर्शन के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो चुकी हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच सामने आई और किसी को चोट नहीं आई।

