भारत और अमेरिका के बीच लंबित टैरिफ विवाद जल्द ही सुलझने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देश व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। इस समझौते के लागू होने से भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ को कम कर दिया जाएगा। संभावना है कि यह टैरिफ 15 से 16 फीसदी तक घट सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नई ट्रेड

डील में एग्रीकल्चर और एनर्जी सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, व्यापार वार्ता में भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल का आयात भी शामिल है। माना जा रहा है कि भारत रूसी तेल की खरीद में कमी कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह डील दोनों देशों के व्यापार संबंधों को मजबूत करने के साथ भारत के आर्थिक हितों को भी लाभ पहुंचाएगी।

