श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति, नेहरू नगर सेक्टर-2, भीमकनाली द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं बच्चों के लिए खेलकूद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगी रंगोलियों और दीपों से आयोजन स्थल को सजाया गया, जिससे माहौल दीपावली की भावना से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि भाग लेने वाले सभी बच्चों को काली मंदिर समिति की ओर से उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों में

खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य मयंक प्रताप, दीपक रवानी समेत अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति की ओर से बताया गया कि इस तरह के सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिल सके।

