अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सरकारी आवास व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग में बड़े निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं। सोमवार को कर्मचारियों ने एंट्री रूट और खिड़कियों के कई हिस्से तोड़ दिए। इस हिस्से में अब एक नया बॉलरूम बनाया जाएगा, जिसमें 999 लोग बैठ सकेंगे। पहले इसे 650 लोगों की क्षमता वाला बताया गया था। ट्रम्प ने कहा कि यह हिस्सा पूरी तरह आधुनिक बनाया जा रहा है और बॉलरूम उनके कार्यकाल के खत्म होने से पहले, जनवरी 2029 तक तैयार होगा। यह पहली बार है जब 100 साल में व्हाइट हाउस में इतना बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

हालांकि, निर्माण कार्य शुरू हो गया है, लेकिन नेशनल कैपिटल प्लानिंग कमीशन (NCPC) की मंजूरी अभी बाकी है। यह आयोग वॉशिंगटन क्षेत्र में सरकारी भवनों के निर्माण और बड़े नवीनीकरण को मंजूरी देता है।

