मोहसिन नकवी को चेतावनी: भारत को सौंपनी होगी एशिया कप ट्रॉफी | 

मोहसिन नकवी को चेतावनी: भारत को सौंपनी होगी एशिया कप ट्रॉफी | 

भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 जीता था, लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ट्रॉफी लेने में विवाद खड़ा हो गया है। टीम ने ACC प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। इसके बाद नकवी ट्रॉफी लेकर दुबई के होटल में चले गए और बाद में एसीसी ऑफिस में छोड़ दी। उन्होंने कहा था कि सूर्यकुमार यादव को ही ट्रॉफी लेने के लिए एसीसी ऑफिस आना होगा। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नकवी को आधिकारिक ईमेल भेजकर कहा है कि विजेता टीम को ट्रॉफी जल्द से जल्द सौंपें।

BCCI के प्रतिनिधि देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया है कि अगर नकवी ट्रॉफी लौटाने के लिए राजी नहीं होते हैं, तो बोर्ड ICC को लिखकर सख्त कार्रवाई करेगा। नकवी इस समय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन भी हैं, जिससे इस विवाद ने और ध्यान खींचा है। BCCI ने कहा है कि टीम को ट्रॉफी मिलने तक कदम-दर-कदम कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *