NCP उम्मीदवार आशुतोष सिंह को जान से मारने की मिली धमकी 

NCP उम्मीदवार आशुतोष सिंह को जान से मारने की मिली धमकी 

सासाराम विधानसभा 208 से राष्ट्र्वादी कांग्रेस पार्टी के उमीदवार आशुतोष सिंह ने नगर थाना में जन सुराज पार्टी प्रत्याशी बिनय कुमार सिंह पर आंख निकालने तथा हत्या करने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में एनसीपी प्रत्याशी आशुतोष सिंह ने रोहतास एसपी रौशन कुमार से सुरक्षा तथा कारवाई की गुहार लगाई। एसपी रौशन कुमार ने एनसीपी प्रत्याशी को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए आश्वासन भी दिया है।

एनसीपी प्रत्याशी आशुतोष सिंह ने बताया कि सासाराम में स्क्रटुनी के दौरान जन सुराज के प्रत्याशी विनय कुमार सिंह के दो जगह नाम होने की शिकायत पर उन्होंने एसडीएम कार्यालय के समीप आग बबूला हो उठे और दोनों आंख निकाल कर निर्मम हत्या करने की धमकी दी है। जिसकी शिकायत नगर थाना सासाराम में दर्ज कराते हुए रोहतास एसपी से मुलाकात कर जानकारी दी। जिस पर एसपी रौशन कुमार ने आवेदन पर जांच कर सुरक्षा मुहैया कराने की आश्वासन दी है। बाइट-आशुतोष सिंह एनसीपी3 उमीदवार सासाराम विधानसभा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *