कैमूर जिले के मोहनिया में एक युवक की चाकू से मार कर हत्या कर दी गई। इसके विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने घटना से नाराज होकर 1 घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया शहर के स्टेशन रोड के समीप की बताई जाती है। मोहनिया शहर के स्टेशन रोड में एसबीआई

बैंक के पास एक युवक वार्ड संख्या 12, मोहनिया थाना के समीप निवासी खींचडू पासी का 20 वर्षीय पुत्र सचित कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाने के पुलिस मौके पर पहुंचे और सड़क जाम के लोगों को काफी समझाया बुझाया गया। काफी समझाने के बाद सड़क जाम कर रहे लोग शांत हुए तब जाकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

