दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, सासाराम में व्यापारी को मारी गोली | 

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, सासाराम में व्यापारी को मारी गोली | 

इंट्रो सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज में दीपावली पर अपने आभूषण दुकान में पूजा कर रहे आभूषण कारोबारी पिता-पुत्र को गोली मार दी गई। घायल अशोक सोनी तथा उसका 12 वर्षीय पुत्र राजवीर को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। सासाराम के मुबारकगंज के रहने वाले अशोक सोनी फजलगंज में आभूषण का दुकान चलाते हैं। वे लोग जब अपनी दुकान में पूजा कर रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी दुकान पर पहुंचे तथा तावरतोड़ फायरिंग करने लगे। इस दौरान कारोंबारी का पूरा परिवार मौके पर मौजूद था।

अपराधियों को फायरिंग करते देख इन लोगों ने अपने दुकान का शटर बंद करने लगे। इसके बावजूद अशोक सोनी के सीने के पास तथा उसके 12 वर्षीय पत्र राजवीर को पैर में गोली लगी है। अशोक सोनी को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना सुबह तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। सूचना मिलने ही नगर थाना की पुलिस मौके पर बहुत छानबीन शुरू किया है। मौका यह वारदात से चार खोखा बरामद हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *