प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके 61वें जन्मदिन पर बधाई दी और देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना और मेहनती स्वभाव के कारण उन्हें व्यापक रूप से सराहा जाता है।” मोदी ने आगे कहा कि अमित शाह ने भारत के आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का कार्य किया है और यह सुनिश्चित

किया है कि हर भारतीय सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सके। प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की भी कामना की। बता दें कि अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में देश के गृह मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में देश में कई अहम सुरक्षा सुधार और नीतिगत निर्णय लागू किए गए हैं।

