दिवाली के दूसरे दिन बुधवार को भी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण की धुंध छाई हुई है। हवा की गुणवत्ता अब भी बेहद खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7 बजे दिल्ली का AQI 345 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। राजधानी के कई इलाकों में स्थिति और भी खराब है। पंजाबी बाग में AQI 433 और

वजीरपुर में 401 रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के 38 में से 34 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पॉल्यूशन का स्तर ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में है। दिवाली के बाद पूरे देश में हरियाणा की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही है। CPCB के मुताबिक, सबसे अधिक प्रदूषण वाले 10 शहरों में हरियाणा के 8 और राजस्थान का एक शहर शामिल है, जबकि दिल्ली 10वें स्थान पर है।

