दिल्ली-NCR में दिवाली से पहले प्रदूषण गंभीर, GRAP-2 प्रतिबंध लागू |

दिल्ली-NCR में दिवाली से पहले प्रदूषण गंभीर, GRAP-2 प्रतिबंध लागू |

दिवाली के पहले दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राजधानी में AQI 335 तक पहुंच गया है, जो गंभीर स्थिति को दर्शाता है। इंडिया गेट के आसपास AQI 350 पार, आनंद बिहार में 414 और वजीरपुर में 407 दर्ज किया गया। CPCB ने बताया कि दिवाली की पहली रात पटाखे फोड़ने के कारण AQI में तेज़ वृद्धि हुई है।

खराब वायु गुणवत्ता के कारण कुछ इलाकों में लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली-NCR में GRAP-2 के तहत प्रदूषण-रोधी प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। इस सीजन में GRAP-1 के तहत प्रतिबंध पहली बार 14 अक्टूबर को लागू किए गए थे। GRAP-2 के तहत कोयला और लकड़ी के उपयोग पर रोक लगी है और डीजल जनरेटर सेट्स के इस्तेमाल को भी सीमित किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *