प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार लगातार 12वीं बार दिवाली जवानों के साथ मनाएंगे। पीएम गोवा तट के पास नौसेना के जवानों के बीच ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए मौजूद रहेंगे। हालांकि, पीएम मोदी के दौरे का ऑफिशियल विवरण अभी सामने नहीं आया है। पिछले साल उन्होंने गुजरात में BSF, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों के साथ

दिवाली मनाई थी। बीते 11 सालों में दिवाली के मौके पर पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा 4 बार जम्मू-कश्मीर और 2 बार हिमाचल प्रदेश का दौरा किया। 2022 में उन्होंने कारगिल में सैनिकों के साथ दिवाली का पर्व मनाए थे।

