पेरिस के लूवर म्यूजियम में रविवार सुबह सनसनीखेज चोरी हुई। चेनसॉ लिए तीन से चार लुटेरे केवल 4 मिनट में नेपोलियन युग के 9 अनमोल आभूषण चुरा ले गए। गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने इसे बड़ी डकैती बताया और कहा कि चोरी किए गए आभूषण बेहद अनमोल थे।

चोरों ने बास्केट लिफ्ट का इस्तेमाल कर खिड़कियों तक पहुंच बनाई और डिस्क कटर से शीशे काटकर अपोलो गैलरी में दाखिल हुए, जहां फ्रांसीसी क्राउन ज्वेल्स रखे थे। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह लगभग 9:30 बजे हुई, जब म्यूजियम जनता के लिए खुल चुका था। अधिकारियों ने भी इस तेज और चौंकाने वाली चोरी पर हैरानी जताई है। वहीं, संग्रहालय ने घोषणा की कि लूवर कुछ दिन बंद रहेगा.

