ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने मुंबई दौरे के दौरान भारत के आधार सिस्टम की सराहना की और कहा कि वे इसी मॉडल पर अपने देश में ‘ब्रिट कार्ड’ शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

यह कार्ड नागरिकों की पहचान आसान बनाएगा, लेकिन इसमें बायोमेट्रिक डेटा शामिल नहीं होगा। ब्रिटेन सरकार का उद्देश्य अवैध कामगारों पर रोक लगाना और सरकारी सेवाओं को सही लोगों तक पहुंचाना है। ब्रिटेन सरकार ने कहा कि नए सिस्टम में डेटा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

