कुस्तौर में ढुल्लू महतो का हमला-BCCL प्रबंधन मजदूरों का शोषण बंद करे

कुस्तौर में ढुल्लू महतो का हमला-BCCL प्रबंधन मजदूरों का शोषण बंद करे

BCCL के PB एरिया अंतर्गत कुस्तौर में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के बैनर तले स्थानीय ग्रामीणों और मजदूरों द्वारा एक मजदूर सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद एवं UCWU के केंद्रीय सचिव श्री ढुल्लू महतो शामिल हुए। ग्रामीणों और यूनियन पदाधिकारियों ने सांसद का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि BCCL प्रबंधन को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा और मजदूरों के साथ हो रहे शोषण को बंद करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन दबंगों के माध्यम से आउटसोर्सिंग कंपनियां चलाकर स्थानीय लोगों की आवाज दबाना चाहता है, लेकिन उनके रहते किसी के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि कई यूनियनें अपनी ठेकेदारी और दुकानदारी के लिए काम करती हैं, लेकिन ढूलू महतो मजदूरों और ग्रामीणों के अधिकारों की राजनीति करते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *