अमेरिकी पॉप सिंगर मैरी मिलबेन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरते हैं। इस पर मैरी ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “आप गलत हैं राहुल गांधी, पीएम मोदी ट्रंप से नहीं डरते। वे दीर्घकालिक रणनीति समझते हैं और भारत के हित में

निर्णय लेते हैं।” मैरी ने आगे कहा कि राहुल गांधी को ‘आई हेट इंडिया’ टूर छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उनके दर्शक केवल वह स्वयं हैं। 2023 में मैरी ने पीएम मोदी के कार्यक्रम में भारत का राष्ट्रगान भी गाया था और पीएम की प्रशंसक मानी जाती हैं। इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची है और सोशल मीडिया पर दोनों के बयान पर चर्चा जारी है।

