धनबाद के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तीलाटांड में उत्पाद विभाग ने नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। दीपावली से पहले की गई इस बड़ी कार्रवाई में विभाग की टीम ने करीब 800 लीटर स्प्रिट, पंचिंग मशीन, नकली रैपर, खाली बोतलें और टंकी बरामद की है। वहीं सोनारडीह में सूरज महतो के घर से 50 पेटी नकली शराब जब्त की गई। उत्पाद विभाग के अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। फैक्ट्री में रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, सिग्नेचर और मैकडॉनल्ड जैसे नामी ब्रांड की नकली शराब तैयार की जा रही थी, जिसे धनबाद के विभिन्न इलाकों में बेचने की योजना थी।

जब्त सामग्री की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। 🎙 बाईट: अमित कुमार, उत्पाद विभाग अधिकारी

